{"_id":"f713e9d462c16f0e4246a3eace429fc6","slug":"woman-thieves-caught-in-cctv-footage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठी के बहाने ले उड़ी चार कंगन, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठी के बहाने ले उड़ी चार कंगन, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के नाका सतिरख में सराफ में अंगूठी खरीदारी करने आई दो महिलाओं ने सोने के चार कंगन उड़ा दिए। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में नाका सतरिख पर प्रफुल्ल जैन की सराफ की दुकान है। प्रफुल्ल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि बुधवार की दोपहर उनकी दुकान में दो महिलाएं सोने के जेवर खरीदने आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं ने पांच हजार की एक सोने की अंगूठी ली और चली गई। कुछ देर बाद पता लगा कि दुकान से सोने के चार कंगन गायब है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जब सराफ ने देखा तो उसमें दोनों महिलाओं द्वारा सोने के कंगन चोरी करने की बात सामने आई।
विज्ञापन
जिसके बाद बृहस्पतिवार को सराफ ने पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की। कोतवाल शशीकांत मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।