{"_id":"680b3c61c3592163030f48d6","slug":"woman-s-delivery-balrampur-male-hospital-caused-stir-mother-child-sent-dufferin-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Hospital: बलरामपुर पुरुष अस्पताल में महिला के प्रसव से मचा हड़कंप, डॉक्टरों के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Hospital: बलरामपुर पुरुष अस्पताल में महिला के प्रसव से मचा हड़कंप, डॉक्टरों के हाथ-पांव फूले
Fri, 25 Apr 2025 04:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Apr 2025 04:54 PM IST
सार
बलरामपुर पुरुष अस्पताल में डिलीवरी होने से डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में जच्चा-बच्चा को डफरिन अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनीमिया की शिकायत लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर दो दिन से भर्ती गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार तड़के बच्चे को जन्म दिया। पुरुष अस्पताल में डिलीवरी से डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल डफरिन में शिफ्ट कराया गया। यहां महिला को खून चढ़ाया गया। महिला और उसका शिशु स्वस्थ है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि परिजन दो दिन पहले गर्भवती को डफरिन अस्पताल की इमरजेंसी ले गए थे। आरोप है कि वहां से बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला को खून की कमी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Board Result 2025: 12वीं में सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 96.80% अंक
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Board Result 2025: 10वीं में बाराबंकी के अभिषेक कुमार ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 97.67% अंक
बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार तड़के गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने लगी। जब तक नर्सिंग स्टाफ उसे महिला अस्पताल भेज पाता, प्रसव हो गया। इसके बाद अफसरों को सूचना देते हुए जच्चा-बच्चा को डफरिन भिजवाया गया। महिला का यह तीसरा बच्चा है। डफरिन की सीएमएस डॉ. रेनू पंत ने बताया कि महिला को एचडीयू में भर्ती करके खून चढ़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते साल एक युवती ने बलरामपुर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद उसे डफरिन भेजा गया था।