फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman's dead body found in a box.

युवती की हत्या, लाश बक्से में बंद कर नमक भरा

Mon, 18 May 2015 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 May 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in a box.

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में रविवार देरशाम एक राजगीर के बंद कमरे में रखे बक्से में युवती की लाश मिली है। गला दबाकर हत्या के बाद शव बक्से में बंद करने के साथ उसमें नमक भर दिया था। दुर्गंध फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया।

विज्ञापन


कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने छानबीन की। कत्ल का मुकदमा दर्ज करके फरार राजगीर की तलाश शुरू की है। युवती की शिनाख्त के लिए अन्य थानों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


एसओ पारा अशोक यादव ने बताया कि हंसखेड़ा में आश्रयहीन डूडा कॉलोनी के मकान नंबर 1/374 से दुर्गंध महसूस होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की तो करीब तीन फुट लंबे और डेढ़ फुट चौड़े बक्से में युवती का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके तन पर पीला कुर्ता व नीली सलवार थी। दाहिने हाथ की अंगुली में अंगूठी और दोनों कलाइयों में चूड़ियां थीं। तहकीकात में पता चला कि मकान में राजगीर राजू गौतम रहता है, जो अक्सर संदिग्ध महिलाओं को अपने घर लाता था। पड़ोसियों के आपत्ति जताने पर उन्हें धमका रखा था।

गृहमालिक ने एक बार बात कर बंद कर दिया फोन

Woman's dead body found in a box.

आसपास के लोगों से राजू का मोबाइल नंबर मालूम करके कॉल की गई। उसने एक बार कॉल रिसीव करके बताया कि कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर निकला था। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया।

इस बीच डॉग स्क्वाएड व फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर तहकीकात की गई। बक्से व अन्य स्थानों से अंगुलियों की छाप उतारने के साथ साक्ष्य जुटाए गए। कत्ल का केस दर्ज करके पड़ताल की जा रही है।

मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी पूर्वी रोहित मिश्रा ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या के बाद शव बक्से में बंद किए जाने का संदेह है। कमरे में दो बड़े पॉलीबैग मिले हैं। माना जा रहा है कि कातिल ने शव ठिकाने लगाने का इरादा बनाया। बाद में बक्से में नमक डालकर शव बंद करके भागा है।

फिलहाल गृहस्वामी राजगीर राजू गौतम की तलाश की जा रही है। मोबाइल से उसका लोकेशन ट्रेस कराया जा रहा है। इसके साथ युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सभी थानों को उसका हुलिया नोट कराया गया है। गुमशुदा युवतियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

दो-तीन दिन पहले हो चुकी है हत्या

Woman's dead body found in a box.

कॉलोनी के लोगों से पता चला है कि ढाई साल पहले तक राजू के बगल वाले मकान में उसके पिता अर्जुन गौतम व मां शिव कुमारी रहती थी। बाद में वह लोग बंथरा के गांव भदरसा चले गए।

पड़ोसियों का कहना है कि शनिवार शाम राजू गौतम व उसके माता-पिता को कॉलोनी में देखा गया था। शव भी दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

बक्से से शव निकालने में लग गये तीन घंटे
राजू गौतम के घर में मिले बक्से से शव को बाहर निकलवाने में तीन घंटे लग गये। दरअसल नमक की वजह से शरीर के अधिक हिस्से गलने शुरू हो चुकेथे। तेज दुर्गंध की वजह से उसके आसपास खड़ा होना तक मुश्किल हो था।

इससे पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम सात बजे मिले बक्से से लाश को पुलिसकर्मी रात करीब दस बजे बाहर निकलवा सकी। इसके बाद बॉडी को सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed