फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman riding bike dies in collision with truck, husband injured

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in collision with truck, husband injured
शेष कुमारी की फाइल फोटो।
श्रावस्ती। खपरीपुर गांव में कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंगलवार को वापस बेड़सरी लौट रहे दंपती की बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। भिनगा के दहाना तिराहे के निकट घटी घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद अंतर्गत ग्राम नीबलपुर निवासी शेष कुमारी (35) नर्तकी हैं। वह अपने पति भोजराम के साथ सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर (बेड़सरी) गांव में किराए के मकान में रहती थीं। सोमवार शाम वह पति के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम खपरीपुर गई थीं। वहां से दंपती मंगलवार को बाइक से घर लौट रहे थे। भिनगा नगर स्थित पटेल तिराहे के पास सिरसिया से भिनगा की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान शेष कुमारी के सिर पर गंभीर चोट आई। घायल दंपती को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने शेष कुमारी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed