फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Auto driver molested girls going to take constable recruitment exam, arrested in encounter

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही थीं युवतियों से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Jun 2026 02:39 AM IST
सार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात पारा के मुन्नूखेड़ा के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Auto driver molested girls going to take constable recruitment exam, arrested in encounter
आरोपी हसीब।

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रहीं दो युवतियों को सोमवार तड़के ऑटो चालक हरदोई के कछाैना निवासी हसीब सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने एक युवती को बाल पकड़कर पीटा। शोर मचाने पर राहगीर मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात पारा के मुन्नूखेड़ा के पास मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक, दोनों छात्राएं लखीमपुर खीरी से ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां से वे आलमबाग बस अड्डे के लिए ऑटो में बैठीं। छात्राओं का आरोप है कि शॉर्टकट का बहाना बनाकर चालक उन्हें पारा के डॉक्टरखेड़ा ले गया। वहां उसने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर राहगीर को आता देख आरोपी ऑटो लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को परीक्षा दिलाने रायबरेली ले गई 
 माैके पर पहुंची पारा पुलिस को युवतियों ने परीक्षा में देरी होने की बात कही। पुलिस उन्हें अपने साथ रायबरेली परीक्षा केंद्र तक ले गई। परीक्षा देकर लौटने के बाद युवतियों ने पारा थाने में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को किया ट्रेस
घटना के बाद पुलिस ने चारबाग, आलमबाग, मानकनगर और पारा क्षेत्र में लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के जरिये आरोपी को ट्रेस कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि देर रात पुलिस को आरोपी के मुन्नूखेड़ा में होने की जानकारी मिली। चेकिंग के दाैरान पुलिस को आरोपी आता दिखा। रुकने के इशारे पर आरोपी ने ऑटो भगाते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ में हसीब ने बताया कि 2024 में हरदोई के संडीला में युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल जा चुका है।


 

आरोपी हसीब।

इसी ऑटो में हुई थी हरकत। 

 

आरोपी हसीब।मुठभेड़ के समय बरामद सामान। 

 

आरोपी हसीब।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed