फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murders husband with lover

आशिकी पर टोकता था पति तो प्रेमी से मरवा डाला

Tue, 28 Apr 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Apr 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
woman murders husband with lover

बिठूर से 21 अप्रैल से लापता किसान हरीश चंद्र निषाद की हत्या उनकी पत्नी के प्रेमी सर्वेश ने की थी। वारदात की साजिश में पत्नी भी शामिल थी।

विज्ञापन


सर्वेश ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को शराब पिलाने के बाद हरीश चंद्र के सिर पर फावड़े से प्रहार किया और उसे जाजमऊ टेनरी से निकले नाले में फेंकने के बाद उसके गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


सांस थम गई तो इसकी सूचना फोन पर प्रेमिका यानी हरीश की पत्नी को भी दी। हत्या के दूसरे दिन गड्ढा खोदकर शव वहीं दफना दिया। महाराजपुर एसओ जीवाराम यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हरीश का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेश के बयानों के आधार पर हरीश चंद्र की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर को हत्या में तरमीम किया गया है। हरीश, सर्वेश का चेचरा मौसा था। 

सरसौल संवाददाता के मुताबिक किसान हरीश चंद्र निषाद (40) बिठूर के हिंगूपुर बड़इय्या गांव में रहते थे। परिवार में पत्नी सुदेवी, एक बेटी गोल्डी (5) और दो साल का बेटा है।

टोकाटाकी से परेशान होकर हटाया रास्ते से

woman murders husband with lover

सुदेवी और हरीश चंद्र का महाराजपुर के शेखपुरा निवासी साढ़ू गंगू के घर काफी आना जाना था। इस दौरान सुदेवी के गंगू के भतीजे सर्वेश से प्रेम संबंध हो गए।

इसकी जानकारी होने पर हरीश चंद्र ने पत्नी को समझाया। एक दिन पीटा भी। ज्यादा टोकाटाकी से परेशान होकर दोनों ने हरीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

सुदेवी ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को वह दोनों बच्चों के साथ शादी में कन्नौज के काशीपुर गई थी। हरीश चंद्र शेखपुर जाना गांव में गंगू के घर रुक गए थे।

21 अप्रैल को सर्वेश साजिश के तहत हरीश चंद्र को मेला दिखाने के बहाने ले गया और शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इधर, 23 अप्रैल को सुदेवी गंगू के घर पहुंची और रिश्तेदारों व प्रेमी के साथ मिलकर हरीशचंद्र को तलाशने का नाटक किया।

रविवार को महाराजपुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस तफ्तीश में दोनों के प्रेम संबंध की बात सामने आने पर कड़ाई की गई तो सर्वेश ने पूरी कहानी बयां कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed