फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murdered and hanged in mall area lucknow

दो दिन लटकी रही लड़की की लाश, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Fri, 13 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
woman murdered and hanged in mall area lucknow
डेमो प‌िक

वही माल का इलाका...। वही पुलिसकर्मी...। दलित छात्रा लापता हुई तो परिवारवालों को तीन दिन टरकाते रहे। आखिर उसे मार डाला गया। हरदोई के संडीला में अधजली लाश मिली। एक दिन भी नहीं बीता पुलिस का एक और चेहरा सामने आया। 

विज्ञापन


एक महिला की लाश बाग में पेड़ से दो दिन से लटकती रही। माल व हरदोई की अतरौली पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर लेखपाल से पैमाइश कराई गई। पता चला इलाका माल पुलिस का है। तब झगड़ा तय हुआ। इसके बाद शव का पंचनामा हुआ और मॉर्च्युरी भेजा गया।
विज्ञापन


गांव जलौली स्थित सैनिक पुनर्वास निधि फार्म अटारी में एक पेड़ से 30 वर्षीय महिला का शव लटका होने की सूचना पर माल व हरदोई के अतरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शरीर पर गुलाबी साड़ी, फुल स्वेटर व महरून ब्लाउज, दोनों कलाई में गुलाबी चूड़ियां, एक पैर में सफेद पीटी-शू, नीला मोजा व दूसरे पैर में सिर्फ मोजा था। दूसरा जूता कुछ दूरी पर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने देखा...बड़ों और पुलिस तक पहुंची बात...सब चुप

woman murdered and hanged in mall area lucknow
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
छानबीन में लगा कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई और खुदकुशी का रूप देने के लिए गले पर गमछा कसकर पेड़ से लटकाया गया। इसके साथ दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद शुरू हो गया। झगड़े की भनक लगने पर आला अफसरों ने फटकार लगाई। झगड़ा सुलझाने के लिए राजस्व टीम बुलाई गई। 

लेखपाल ने पैमाइश की और घटनास्थल माल थाना क्षेत्र का बताया। 
ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं को चराने निकले बच्चों ने सोमवार को महिला का शव पेड़ से लटका देखा था। बच्चों ने परिवारवालों को जानकारी दी। बात पुलिस तक पहुंची। 

कानूनी झमेले के डर से किसी ने पुलिस को सीधे सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामला दो थानों की सरहद का था। जिंदा इंसान को इस थाने से उस थाने चक्कर लगवाने वाली पुलिस ने चुप्पी साध ली। पुलिस की चुप्पी तोड़े कौन, झमेले में फंसे कौन? इसलिए सब शांत रहे। 

शर्मनाक : अफसरों की फटकार का ऐसा असर...लाश उतारने से पहले पैमाइश

woman murdered and hanged in mall area lucknow
डेमो प‌िक - फोटो : डेमो फोटो

अफसरों को बुधवार को इसका पता चला। फटकार लगी तो दो थानों की पुलिस पहुंची। पर फटकार के बावजूद मौके पर पहुंची दोनों थानों की पुलिस पैमाइश कराने में जुट जाती है। जब तक लेखपाल ने यह क्लीयर नहीं कर दिया कि मामला माल इलाके का है शव फंदे से नहीं उतारा गया।

बच्चों ने दो दिन पहले महिला का शव पेड़ से लटका देखा था लेकिन बुधवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी कमर तक का हिस्सा जमीन पर था और बैठी युवती के गले से गमछे का फंदा कसकर दूसरा सिरा पेड़ की टहनी से कसे जाने जैसा दिख रहा था। 

माना जा रहा है कि खिंचाव के चलते दो दिन में कमर तक का हिस्सा जमीन पर जा टिका था। एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव ने माल पुलिस को शव की शिनाख्त के ठोस प्रयास के आदेश दिए। कहा कि पहचान होने पर ही गुत्थी सुलझेगी। 

राजधानी के सभी थानों के साथ हरदोई व उन्नाव पुलिस को भी युवती का हुलिया नोट कराने के आदेश और विभिन्न स्थानों से लापता युवतियों का ब्योरा एकत्र करके मिलान करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed