फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman kills her father in law for property

चचेरे देवर को प्यार के जाल में फंसाकर बहू ने की ससुर की हत्या

Thu, 16 Jun 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
woman kills her father in law for property
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में माल थाना क्षेत्र के नबी पनाह में बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह की हत्या का बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी पुत्रवधू ने अपने दो चचेरे देवरों की मदद से की थी। पुलिस ने मंगलवार को मुन्ना सिहं की पुत्रवधू सुशीला, भतीजे शिवम उर्फ सौरभ सिंह और राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया है। 

विज्ञापन


मुन्ना सिंह को अपने छोटे बेटे के लिए रिश्ता तलाशते देख पुत्रवधू बौखलाई थी। जायदाद के लालच में उसने देवर से संबंध बना रखे थे। किसी और से उसकी शादी के विरोध में थी।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि पांच करोड़ से अधिक की कीमत के बाग के मालिक मुन्ना सिंह के बड़े बेटे संजय सिंह की शादी पांच साल पहले रायबरेली के महाराजगंज थाने के मांझगांव निवासी सुशीला से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशीला ने देवर रणविजय से संबंध बना लिए। दो बच्चों को जन्म दिया। इस बीच मुन्ना सिंह को देवर-भाभी के संबंधों की भनक लग गई। विरोध जताया। कोई असर न होते देख उसने रणविजय के लिए रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। 

सुशीला देवर की किसी से शादी नहीं होने देना चाहती थी। दरअसल, संबंधों के साथ उसे करोड़ों की जायदाद का भी लालच था। रणविजय की शादी होने से उसकी पत्नी व बच्चे भी हिस्सेदार हो जाते।

चचेरे देवर से संबंध बनाकर रची साजिश

woman kills her father in law for property

सीओ मलिहाबाद मो. जावेद खां ने बताया कि मुन्ना सिंह के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह का बेटा शिवम मुंबई में मेलों में दुकान लगाता है। वह चार जून को मुंबई से आया था। चचेरी भाभी सुशीला ने हंसी-मजाक के साथ उसे एकांत में बात करने को कहा। 

सुशीला ने रात को मोबाइल पर मिस्ड कॉल देकर शिवम को घर पर बुलाया। उससे संबंध बनाए। तीन दिन सिलसिला चला। इस दौरान सुशीला ने शिवम को मुन्ना की हत्या के लिए 20 हजार का लालच दिया। वरना अवैध संबंधों का भंडाफोड़ करने की धमकी दे डाली। जाल में फंसे शिवम ने अपने एक अन्य चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ मिलकर मुन्ना की हत्या की योजना बना डाली।

सुशीला ने शिवम से कहा कि मुन्ना सिंह रविवार को आम की फसल बेचकर लौटेगा। वह रुपये जेब में रखकर बाग में सोने जाता है। वहीं हत्या करके रकम दोनों लोग बांट लेना। मौका देखकर फोन करेगी। पति संजय व देवर रणविजय को खाना खिलाकर सुलाने के बाद सुशीला ने शिवम को कॉल करके ब्रह्मबाबा के चबूतरे के पास बुलाया। 

शिवम ने राघवेंद्र को भी बुला लिया। तीनों दबे पांव बाग में पहुंचे। शिवम व राघवेंद्र ने चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे मुन्ना सिंह के चेहरे पर कंबल डाला और दम घोंटने के इरादे से उसे दबाने लगे। सुशीला ने बुजुर्ग मुन्ना के पैर पकड़ रखे थे। जान बचाने के लिए संघर्ष में मुन्ना सिंह चारपाई से गिर गया। 

इस पर शिवम व राघवेंद्र ने गमछे से उसका गला घोंट डाला। उसकी जेब से मिले 92 सौ रुपये में शिवम ने 45 सौ राघवेंद्र को दे दिए और सुशीला ने अलमारी व बक्से की चाभी झटक ली।

दुधमुंही बच्ची को लेकर गई जेल

woman kills her father in law for property
jail
एसओ माल विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कुछ लोगों ने करोड़ों की संपत्ति के लालच में हत्या की आशंका जताई। इससे मुन्ना के बेटे संजय व रणविजय संदेह के घेरे में थे लेकिन पूछताछ में दोनों बेकुसूर नजर आए। इस बीच कुछ लोगों ने देवर-भाभी के संबंधों की जानकारी दी। 

सुशीला की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल के एसआई अक्षय कुमार, अनुराग मिश्रा व हेडकांस्टेबल योगेंद्र कुमार की मदद से सुशीला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। 

वारदात की रात शिवम से उसकी बातचीत की पुष्टि हुई। शिवम की कॉल डिटेल खंगालने पर राघवेंद्र के बारे में जानकारी मिली। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कुछ देर टालमटोल के बाद सुशीला व शिवम ने राज उगलने शुरू किए और राघवेंद्र ने भी जुर्म कुबूला। 
 
एसओ ने बताया कि सुशीला, शिवम उर्फ सौरभ और राघवेंद्र को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने न्यायिक हिरासत में लेकर तीनों लोगों को जेल भेज दिया। सुशीला अपने साथ डेढ़ साल के बेटे को भी जेल ले गई है, जबकि पांच वर्षीय बेटी की देखभाल की बात कहकर पिता व चाचा ने अपने पास रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed