फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman held hostage and raped in hotel for 25 days, baby girl snatched away

Lucknow News: होटल में 25 दिन तक बंधक बना महिला से दुष्कर्म, छीनी बच्ची

Thu, 09 Jul 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman held hostage and raped in hotel for 25 days, baby girl snatched away
प्रतीकात्मक।
चिनहट। आगरा निवासी महिला ने चिनहट के लौलाई स्थित होटल प्राइसलेस में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने युवक और उसकी प्रेमिका पर अपनी एक वर्षीय बेटी को छीनने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। जयपुर में उसकी मुलाकात आकांक्षा वाल्मीकि से हुई थी। आकांक्षा ने उसे अपने प्रेमी अनिल कुमार सिंह के शिव गेस्ट हाउस में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। जून में वह अपनी बेटी के साथ चिनहट आई थी। आरोप है कि अनिल और आकांक्षा उसे होटल प्राइसलेस ले गए। वहां 25 दिनों तक बंधक बनाकर अनिल ने उससे दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

देह व्यापार के लिए किया मजबूर
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया। विरोध पर अनिल और आकांक्षा ने उसकी बेटी छीन ली। वे उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी देते रहे। पांच जुलाई को आरोपियों ने फिर से गलत काम करने का दबाव बनाया। विरोध पर आकांक्षा ने उसे पीटा। किसी तरह वह वहां से भाग निकली। मंगलवार को पीड़िता ने अधिवक्ता विकास मित्रा की मदद से थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का दावा, लेनदेन के विवाद पर होटल से गई थी महिला
चिनहट पुलिस ने अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि महिला 25 दिन से होटल में अपनी मर्जी से रह रही थी। रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर वह अपनी बच्ची को होटल में छोड़कर चली गई थी। उसने बच्ची को देखभाल के लिए सीतापुर निवासी परिचित महिला को दे दिया था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि बच्ची को सकुशल खोजकर उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। आरोपी आकांक्षा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed