फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman gangrapped and shot in sitapur

घर से खींचकर किया महिला के साथ गैंगरेप जाते-जाते मार दी गोली

Sun, 03 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sun, 03 Apr 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
woman gangrapped and shot in sitapur
मौके पर मौजूद पुल‌िस - फोटो : Amar Ujala

लहरपुर कोतवाली के एक गांव में शनिवार रात चार दरिंदों ने एक विवाहिता को घर से अगवा कर खेत में ले जाकर गैंगरेप किया और विरोध करने पर पैर में गोली मार दी। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए लहरपुर के अलावा तंबौर, तालगांव, सकरन व हरगांव थाने की फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता अपने बच्चों संग घर में सो रही थी। उसका पति घर पर नहीं था। रात करीब 12 बजे बदमाशों ने कुंडी खटखटाकर दरवाजा खुलवाया और महिला को गांव के बाहर गेहूं के खेत में उठा ले गए। वहां चारों ने महिला संग गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुन लोग मौके पर दौड़े तो चारों बदमाश भाग निकले। खेत में खून से लथपथ महिला को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

महिला ने गांव के चार लोगों के खिलाफ दिया बयान

woman gangrapped and shot in sitapur

पुलिस ने पीड़िता को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने गांव के ही मुन्ना, कल्लू, गफ्फार, कलीम पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दो पक्षों का मामला होने के कारण पुलिस ने एहतियातन गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। यहां लहरपुर के अलावा कई थानों की फोर्स लगा दी गई है। खुद एसपी ने भी गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की है।

गांव में तनाव को देखते हुए लहरपुर के अलावा तंबौर, तालगांव, सकरन व हरगांव थाने की फोर्स लगा दी गई है। पुलिसकर्मी गांव में गश्त कर रहे हैं। हालांकि गांव के हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed