फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman falls between platform and tracks, injured

Lucknow News: प्लेटफाॅर्म और पटरियों के बीच गिरी महिला, घायल

Mon, 29 Jul 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Woman falls between platform and tracks, injured
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर शनिवार को उस समय एक महिला प्लेटफार्म और पटरियों के बीच गिर गई, जब वह चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। महिला के गिरते ही चेन खींचकर ट्रेन रोक दी गई। महिला को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। अपने बेटे के साथ महिला लुधियाना जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल दोपहर लगभग 1.40 बजे रायबरेली स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पंजाब मेल जैसे ही रवाना हुई, किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल रौनक पहुंचा तो देखा कि महिला यात्री ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म और पटरियों के बीच गिर गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक मौर्य ने बताया कि महिला यात्री फूलपति (54) पत्नी रामसेवक लुधियाना की रहने वाली है। यात्रियों की मदद से महिला यात्री को बाहर निकाला गया, फिर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। महिला यात्री के बेटे अशोक कुमार और कांस्टेबल रौनक को भी भेजा गया। महिला यात्री के चेहरे और बाएं पैर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही यात्रा करने निकले
महिला और उसका बेटा भूल से एक दिन पहले ही यात्रा पर निकले थे। महिला यात्री के बेटे अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी मां के साथ लुधियाना जाने के लिए आया था और पंजाब मेल में बैठ गया। उन दोनों का आरक्षण 29 जुलाई की तिथि में था। ट्रेन में बैठने के बाद टिकट देखा तो दंग रह गया। हम लोग गलती से रविवार का टिकट सोचकर गाड़ी में बैठ गए थे। जब तक कुछ समझ में आता, गाड़ी छूटने लगी। बेटे अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन से उतरते समय मां नीचे गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed