Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman duped in the name of job, then sexually exploited

Lucknow News: नौकरी के नाम पर महिला को ठगा, फिर किया यौन शोषण

Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman duped in the name of job, then sexually exploited
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। नौकरी दिलाने के नाम पर विकासनगर निवासी महिला से 3.80 लाख रुपये की ठगी करने और दुष्कर्म करने के बाद गर्भपात कराने के आरोपी जानकीपुरम निवासी अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया और पुलिस से शिकायत करने पर चाकू से हमला भी किया था।
विज्ञापन

एसओ विकासनगर आलोक सिंह के अनुसार, महिला ने बताया कि उनके पति की मौत दस वर्ष पहले हो गई थी। वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात पारा स्थित स्पा सेंटर के संचालक अंकुर अग्रवाल से हुई थी। अंकुर ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद, आरोपी ने उन्हें जाल में फंसाया और यौन शोषण करने लगा। उनके गर्भवती होने पर आरोपी अंकुर अग्रवाल ने कोल्डड्रिंक में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की बात कही तो उसने माफी मांगकर उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी लगातार यौन शोषण करता रहा। महिला के दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपी ने उनके पेट पर लात मार दी, जिससे उनका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो व फोटो के बल पर करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता का आरोप है कि अंकुर अग्रवाल ने उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। कुछ समय बाद पता चला कि अंकुर शादीशुदा है। पीड़िता ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो उसने उनकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को पीड़िता ने विकासनगर थाने में अंकुर अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसका पता चलने पर तीन मार्च को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि अंकुर ने पीड़िता के शरीर पर मौजूद जेवर भी छीन लिए और धमकी देकर भाग गया।


एसओ विकासनगर ने बताया कि शनिवार को आरोपी अंकुर अग्रवाल को जानकीपुरम सेक्टर-एफ से गिरफ्तार किया गया है। वह मूल रूप से कुशीनगर के पडरौना का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed