फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman donated her brain dead husbands organs

मिसाल: मरने के बाद इस किसान ने पांच लोगों को दी नई जिंदगी

Fri, 02 Sep 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
woman donated her brain dead husbands organs
राकेश क‌िसान (फाइल फोटो), पत्नी और बेटा

परहित की मिसाल बन चुके बंथरा निवासी किसान राकेश कुमार सिंह (42) के अंगों से पांच लोगों को नया जीवन मिलेगा। बिजली पोल पर चढ़कर लाइट ठीक करते समय गिरने से उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


उनकी पत्नी मालती देवी की रजामंदी से उनके अंगदान का निर्णय लिया गया। राकेश का लिवर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलयरी साइंसेज (आईएलबीएस) दिल्ली, एक किडनी राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली और दूसरी किडनी एम्स दिल्ली को भेज दी गई। 
विज्ञापन


जबकि दोनों कॉर्निया केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग को दी गई। बृहस्पतिवार देर रात लगभग आठ बजे उनके अंगों को निकालने की प्रक्रिया केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में शुरू हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को 11 बजे के करीब ग्रीन कॅरिडोर बनाकर राकेश के अंगों को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट भेजा जाएगा। जहां विशेष विमान से सभी अंग दिल्ली भेजे जाएंगे।

मौत उन्हें खींच लाई थी स्कूल

woman donated her brain dead husbands organs
dead body - फोटो : demo

किसान राकेश कुमार सिंह समाजसेवी प्रवृत्ति के थे। 29 अगस्त को वह बंथरा के सैदपुर पुरही प्राथमिक विद्यालय किसी काम से गए थे। तभी वहां की शिक्षिका ने स्कूल में बिजली न आने की जानकारी उन्हें दी और कहा कि वह बिजली ठीक कर दें। 

राकेश कुमार ने सीढ़ी ली और पोल पर बिजली ठीक करने चढ़ गए लेकिन अचानक किसी कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में चोट लग गई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। 

गांव वालों की मदद से उन्हें आनन-फानन में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां जांच में पता चला कि राकेश की सिर में अधिक चोट आई है। इसकी वजह से उनकी ब्रेन डेथ हो गई थी। 

पति रहें अमर, इसलिए अंगदान को राजी हुईं पत्नी
डॉक्टरों ने इसकी जानकारी उनकी पत्नी मालती देवी को दी। काउंसलर पीयूष, क्षितिज व अश्वनी सिंह ने मालती को राकेश की स्थिति के बारे में जानकारी दी। 

बताया गया कि शरीर के अंग भी तबतक काम करेंगे, जब तक उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें बताया गया कि अंगदान से उनके पति अमर हो जाएंगे। उनके पति के अंगों से पांच लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed