{"_id":"6823ab5d23bb7be6da0902be","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1202693-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
लखनऊ। दुबग्गा के छंदोइया खेड़ा गांव निवासी राधा (25) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राधा के पिता इंद्रजीत ने दामाद अंबरलाल और उसके घरवालों पर पर हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा कहना है कि मृतका के पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
इंद्रजीत के मुताबिक बेटी की शादी पांच साल पहले दुबग्गा जेहटा स्थित मुन्नालाल खेड़ा के अंबरलाल से की थी। अंबरलाल निजी चालक है। बेटी के दो बच्चे हैं। सोमवार रात ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि राधा के पेट में तेज दर्द है। ससुराल पहुंचे, वहां बेटी फर्श पर मृत पड़ी थी। पूछताछ में दामाद ने बताया कि राधा ने फंदा लगाया था। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इंद्रजीत का आरोप है कि दामाद राधा के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले बेटी मायके आई थी। रविवार रात अंबरलाल नशे की हालत में आया और पत्नी व बच्चों को लेकर चला गया था।