{"_id":"67425f2f59e97b4457057a44","slug":"woman-dies-of-fever-22-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-123000-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बुखार से महिला की मौत, 22 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बुखार से महिला की मौत, 22 मरीज भर्ती
Sun, 24 Nov 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू, बुखार और उल्टी दस्त का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत हो गई। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज भी भर्ती कराया गया। जांच के लिए ब्लड का सैंपल प्रयोगशाला भेजा गया। बुखार और डायरिया के 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शहर के निराला नगर निवासी किरन (45) को भर्ती कराया गया। बुखार के साथ महिला को अन्य समस्या थी। करीब डेढ़ घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में इमरजेंसी लाई गई शालिनी (32) को भर्ती कराया गया। मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर ब्लड का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
बुखार व डायरिया के चपेट में आने के बाद राहुल (10), शांती (70), बीना (26), कुंज (3), रोहित (17), राकेश (22), राज कुमारी (42), रेखा (24) समेत 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मेडिसिन व ह्रदय रोग विभाग में ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है।