जलकर मरी विवाहिता, हत्या का मुकदमा दर्ज, भाई ने लगाए ये आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद के ढेढेमऊ गांव में विवाहिता मौसमी सिंह (22) की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति, देवर, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियाराम वर्मा के मुताबिक उन्नाव के आसीवन स्थित मुजफ्फरपुर सर्रा गांव निवासी मौसमी सिंह की शादी मलिहाबाद के ढेढेमऊ निवासी चंद्रभान सिंह के बेटे राम सिंह से हुई थी। भाई आशीष के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और एक लाख रुपये मांग रहे थे।
आरोप है कि शनिवार देर रात राम सिंह, उसके छोटे भाई श्याम सिंह, सास व ससुर चन्द्रभान सिंह और ननद अंजू ने मिलकर मौसमी को मारा पीटा और उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
मौसमी की चीख से आसपास के लोग जुटे
मौसमी की चीख से आसपास के लोग जुट गए और उसे आग की लपटों से बचाया। मौसमी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आशीष के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे बहन मौसमी ने उसे फोन किया था। उसने रोते हुए बताया था कि पति समेत अन्य लोग उसे दहेज की बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। आशीष ने कहा कि फोन पर पीछे से चीखने-चिल्लाने की आवाज भी आ रही थी।