फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died after when she was given injection in Lucknow.

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला ने दम तोड़ा, पुलिस ने उल्टा परिवारीजनो को ही दी धमकी, हंगामा

Sun, 12 Nov 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
woman died after when she was given injection in Lucknow.
महिला की मौत के बाद परेशान परिवारीजन - फोटो : amar ujala

लखनऊ के महानगर क्षेत्र के एक निजी डायग्नोस्टिक में शनिवार दोपहर बच्चेदानी की जांच कराने गई महिला ने इंजेक्शन लगने के बाद दम तोड़ दिया। डायग्नोस्टिक सेंटर के इशारे पर कर्मचारी उसे महानगर स्थित बीआरडी अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
नाराज परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि सूचना पर आई पुलिस डायग्नोस्टिक सेंटर का पक्ष लेते हुए उल्टा उन्हें ही धमकाने लगी। परिवारीजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पति ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। अलीगंज पुरनिया के रहने वाले ठेकेदार वीरेंद्र की पत्नी किरन (35) को शादी कई साल बीतने बाद भी कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


महिला का इलाज पुरनिया आरिफ चेंबर स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक से चल रहा था। महिला ने शनिवार को डॉक्टर को दिखाया तो बच्चेदानी की जांच लिख दी। तीमारदार उसे लेकर दोपहर करीब दो बजे महानगर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले गए। जांच से पहले चिकित्सकों ने महिला को इंजेक्शन लगाया। कुछ ही देर बाद महिला बेहोश हो गई। जांच के बाद उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जल्द ही होश में आने की बात कही। शाम करीब चार बजे तक होश न आने पर डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सकों ने महिला का परीक्षण किया। आनन-फानन में उसे उठाकर बीआरडी अस्पताल ले गए और वहीं छोड़ आए। बीआरडी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। नाराज परिवारीजनों ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तीमारदारों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

मौत के बाद भी लिटाए रखे

woman died after when she was given injection in Lucknow.
मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मृतका की बहन सुमन का आरोप है किरन की मौत के बाद भी डायग्नोस्टिक सेंटरकर्मी उसे कमरे में लिटाए रखे ताकि कोई बवाल न हो। आरोप है कि इसके बाद उसे भाऊराव देवरस अस्पताल में फेंककर भाग निकले। बहन ने पुलिस भी साठगांठ का आरोप लगाया है।

एनेस्थीसिया देने बाद नहीं आई होश में
घरवालों का कहना है कि डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के लिए आई महिला को पहले एनेस्थीसिया दी गई थी, जिसके बाद वह होश में नहीं आई। करीब दो घंटे बाद होश में न आने पर चिकित्सकों ने चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। बवाल के चलते डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक व कर्मचारी उसे सरकारी अस्पताल में छोड़कर भाग आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed