{"_id":"5b8ea07e867a5548435ed803","slug":"woman-delivered-four-children-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के मसौधा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सथरी निवासिनी युवती ने सोमवार रात शहर के एक निजी नर्सिंग होम में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
बच्चों का वजन कम होने के नाते जच्चा और बच्चा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं।
ग्राम सभा सथरी निवासी विष्णु जायसवाल की पत्नी शिल्पी जायसवाल (28) को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां रात में उन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन
प्रसूता की डिलीवरी कराने वाली डॉ. प्रीति पांडेय ने बताया कि बच्चों का वजन कम होने के नाते तथा सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टरों की सलाह पर चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां बच्चे और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन