फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman deadbody found in behraich

गला रेतकर फेंक दी मंदिर गई महिला की लाश

Thu, 15 Oct 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Oct 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
woman deadbody found in behraich

बहराइच के ऐरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय की शिक्षिका नवरात्र के प्रथम दिन पूजा अर्चना करने के लिए शहर के सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर के लिए निकली थी। लेकिन फिर वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। अभी परिवारीजन खोजबीन कर रहे थे।

विज्ञापन


तभी गुरुवार सुबह शिक्षिका का शव फखरपुर क्षेत्र में बहेलिया गांव के निकट बरामद हुआ है। उसके शव पर चोटों के निशान हैं। गला रेता हुआ है। जिससे लग रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ससुराल में अनबन के बाद से महिला मायके में रहकर निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य कर गुजर-बसर कर रही थी। बौंडी थाना अंतर्गत फुलवरिया बभनौटी शंकरपुर निवासी संगीता (25) पुत्री रामलाल का विवाह तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के दहाव गांव से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विवाह के कुछ माह बाद ही ससुराल में अनबन के चलते संगीता मायके में आकर रहने लगी। अपने गुजर-बसर के लिए उसने हरदी थाना अंतर्गत ऐरिया गांव के निकट स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी कर ली। किसी तरह जिंदगी कट रही थी।

पिता ने जताई हत्या की आशंका

woman deadbody found in behraich

नवरात्र के प्रथम दिन संगीता पूजा-अर्चना करने के लिए कोतवाली देहात अंतर्गत शहर से सटे सरयू तट पर स्थित मरीमाता मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन पता नहीं लग सका।

इस बीच गुरुवार सुबह फखरपुर थाना अंतर्गत बहेलिया गांव के निकट संगीता का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव का गला रेता हुआ है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। पिता रामराज ने बेटी को अगवा कर हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed