फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman complaints cm yogi against husband's divorce threat

पति ने फोन पर दी तलाक की धमकी, बीवी पहुंची योगी के दरबार

Wed, 26 Apr 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Apr 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
woman complaints cm yogi against husband's divorce threat
फर‌ियाद‌ियों के बीच सीएम योगी

पति ने फोन पर तलाक देने की धमकी दी तो बीवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाई है। गोमतीनगर के उजरियांव में रहने वाली रुश्दा सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की है कि उसका पति बार-बार दहेज में कार या दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। 

विज्ञापन


पैसे न देने पर तलाक देने की धमकी दे रहा है। हालांकि रुश्दा की मुलाकात मुख्यमंत्री से नहीं हो पाई। अलबत्ता, सीएम आवास पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि ने सभी को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


रुश्दा ने बताया कि उसकी शादी कानपुर के जाकिर से 22 अक्तूबर 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। जून 2015 में ससुराल वालों ने रुश्दा को मायके पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुश्दा ने बताया कि जब उसके घर वालों ने पति को समझाने की कोशिश की तो जाकिर ने दूसरी शादी करने की बात करते हुए कहा, अगर दहेज में कार या 10 लाख रुपये नहीं मिले तो वह तलाक दे देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed