फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman commits suicide on her daughter's birthday in lucknow

बेटी के जन्मदिन पर मां ने लगाई फांसी, केक को लेकर हुई थी कहासुनी

Thu, 05 Oct 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
woman commits suicide on her daughter's birthday in lucknow
रजनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वासखंड-2 निवासी रजनी सिंह (30) ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। उनका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। हादसे के वक्त पति टहलने गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक, बुधवार को तीन साल की बेटी का जन्मदिन था।
विज्ञापन


एक दिन पहले आयोजित पार्टी के दौरान दंपती में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि  मूलरूप से हमीरपुर निवासी दिनेश प्रताप सिंह वित्त विभाग में समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तैनाती बहराइच में है।
विज्ञापन


लखनऊ में पत्नी रजनी सिंह व तीन साल की बेटी रहती है। दिनेश के चाचा आईपीएस अधिकारी है। दिनेश के मुताबिक, बुधवार सुबह वह टहलने गए थे। करीब साढ़े आठ बजे लौटे तो और तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गए। कई बार आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। तेजी से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। पत्नी पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक किसी ने नहीं दी तहरीर

woman commits suicide on her daughter's birthday in lucknow
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि दिनेश की बेटी का बुधवार को तीसरा जन्मदिन था। लेकिन एक दिन पहले मंगलवार को ही घर में पार्टी थी। इस दौरान दंपती में कुछ कहासुनी हुई। पूछताछ में परिवारीजनों के मुताबिक, दिनेश ने किसी परिचित को केक देने के लिए रजनी को कहा।

देरी होने पर रजनी को अपशब्द कहे। इससे रजनी काफी नाराज थी। सीओ ने बताया कि रजनी का मायका माहोबा का है। मायके से पिता और भाई भी आ गए है। लेकिन देर रात तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed