{"_id":"59d603904f1c1bb8538b5fff","slug":"woman-commits-suicide-on-her-daughter-s-birthday-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी के जन्मदिन पर मां ने लगाई फांसी, केक को लेकर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के जन्मदिन पर मां ने लगाई फांसी, केक को लेकर हुई थी कहासुनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
रजनी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर के विश्वासखंड-2 निवासी रजनी सिंह (30) ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। उनका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। हादसे के वक्त पति टहलने गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक, बुधवार को तीन साल की बेटी का जन्मदिन था।
एक दिन पहले आयोजित पार्टी के दौरान दंपती में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से हमीरपुर निवासी दिनेश प्रताप सिंह वित्त विभाग में समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तैनाती बहराइच में है।
लखनऊ में पत्नी रजनी सिंह व तीन साल की बेटी रहती है। दिनेश के चाचा आईपीएस अधिकारी है। दिनेश के मुताबिक, बुधवार सुबह वह टहलने गए थे। करीब साढ़े आठ बजे लौटे तो और तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में गए। कई बार आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। तेजी से धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। पत्नी पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था।

Trending Videos
देर रात तक किसी ने नहीं दी तहरीर
रोते बिलखते परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि दिनेश की बेटी का बुधवार को तीसरा जन्मदिन था। लेकिन एक दिन पहले मंगलवार को ही घर में पार्टी थी। इस दौरान दंपती में कुछ कहासुनी हुई। पूछताछ में परिवारीजनों के मुताबिक, दिनेश ने किसी परिचित को केक देने के लिए रजनी को कहा।
देरी होने पर रजनी को अपशब्द कहे। इससे रजनी काफी नाराज थी। सीओ ने बताया कि रजनी का मायका माहोबा का है। मायके से पिता और भाई भी आ गए है। लेकिन देर रात तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
देरी होने पर रजनी को अपशब्द कहे। इससे रजनी काफी नाराज थी। सीओ ने बताया कि रजनी का मायका माहोबा का है। मायके से पिता और भाई भी आ गए है। लेकिन देर रात तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।