फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman burnt for dowry in UP

एक लाख रुपये और चेन नहीं दी तो बहू को फूंक डाला

Mon, 24 Aug 2015 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
woman burnt for dowry in UP

दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जला दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने महिला का भाई खोड़ारे थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष सुलह करने का दबाव बनाते रहे, मगर केस दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के बस्ती डोमा गांव के रहने वाले सूर्यभान सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन इंद्रावती सिंह की शादी बीती 27 मई को थाना क्षेत्र के ही खरहीभारी गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


सूर्यभान के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले इंद्रावती को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यभान ने बताया कि वह बहन का हाल जानने के लिए उसकी ससुराल गया तो बहन ने आप बीती सुनाई। दहेज में एक लाख रुपये व सोने की चेन नहीं मिली तो ससुराल वालों ने इंद्रावती को नौ अगस्त को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

पुलिस पर लालच देकर सुलह करवाने का आरोप

woman burnt for dowry in UP

सूर्यभान ने बताया कि सूचना के बाद वह बहन की ससुराल पहुंचा और उसे सीएचसी ले गया। इसके बाद वहां से जिला अस्पताल बस्ती ले गया। बस्ती से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

लखनऊ ले जाते समय इंद्रावती की रास्ते में मौत हो गई। सूर्यभान ने खोड़ारे थाने में पति, ससुर व ननद के खिलाफ तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

सूर्यभान का आरोप है कि थानाध्यक्ष खोड़ारे इंद्रावती के ससुराल वालों से तीन लाख रुपये दिलवाने का लालच देकर उस पर सुलह का दबाव बनाते रहे। थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि सूर्यभान का आरोप निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed