फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman attacked with axe, condition critical

Lucknow News: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Wed, 15 Jan 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with axe, condition critical
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी में सोमवार देर शाम एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया।
विज्ञापन

गोड़ारी गांव निवासी मंजू (40) के बरामदे के बगल उसके चचेरे देवर रोहित की साइकिल खड़ी थी। सोमवार देर शाम मंजू ने इसे हटाने को कहा था। इसी बात को लेकर रोहित झगड़ा करने लगा। इस दौरान दोनों में विवाद काफी बढ़ गया। तभी नाराज रोहित ने मंजू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आननफानन परिजनों ने गिलौला सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बहराइच मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर गिलौला पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला को कुल्हाड़ी के जिस हिस्से पर धार नहीं थी उससे वार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed