{"_id":"69e3e825dbf7dc580f0d2a37","slug":"woman-arrested-for-physically-abusing-teenager-and-demanding-money-lucknow-news-c-13-lko1096-1697406-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोर का शारीरिक शोषण करने और रुपये मांगने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोर का शारीरिक शोषण करने और रुपये मांगने की आरोपी महिला गिरफ्तार
Sun, 19 Apr 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज निवासी 17 वर्षीय छात्र के शारीरिक शोषण और 10 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित नौवीं कक्षा का छात्र है। किशोर 17 फरवरी को लापता हुआ था। उसकी मां को पता चला कि कैंपबेल रोड निवासी दोस्त की भाभी उसे बहाने से नैनीताल ले गई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद 21 फरवरी को पुलिस ने किशोर को खोज निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया था। किशोर के अनुसार, नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। महिला ने रुपये न देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किशोर की मां ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी महिला ने भी सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जांच में महिला पर लगे आरोप सही पाए गए और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।