फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and youth create ruckus in sub-centre, attack four employees

Lucknow News: उपकेंद्र में महिला और युवक का उत्पात, चार कर्मियों पर हमला

Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman and youth create ruckus in sub-centre, attack four employees
मारपीट करते आरोपी।
लखनऊ। विकासनगर उपकेंद्र में घुसकर बुधवार को महिला और युवक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने चार कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस घटना में एक उपकेंद्र ऑपरेटर को काफी चोट आई है। दरअसल, ऑपरेटर ने महिला से बिजली कनेक्शन का खाता नंबर बताने के लिए कहा था। इसी बात पर वह भड़क गई थीं।
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला व युवक मारपीट और गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारियों ने तहरीर देकर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कर्मचारी सूरज ने बताया कि दोपहर 2:10 बजे महिला और युवक आए और उपकेंद्र में घुसकर सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल किया। ऑपरेटर हरीश यादव ने कॉल को जैसे ही रिसीव किया, वैसे ही उस पर टूट पड़े और गला दबाकर मारा-पीटा। कुछ कर्मचारी घटना का वीडियो बनाने लगे, तो आरोपियों ने रजनीश यादव, आकाश कनौजिया व अनूप कुमार पर भी हमला बोल दिया। उनके मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की। कर्मियों ने 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस के आने से पहले दोनों आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष आयोग सिंह ने बताया कि कर्मियों की चोटों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

दस्तावेज फाड़े, आग लगाने की दी धमकी

जूनियर इंजीनियर के मुताबिक, सेक्टर-14 निवासी महिला ने बिजली संबंधी समस्या को लेकर नियंत्रण कक्ष में फोन किया था। ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर ने महिला को बताया कि आपके क्षेत्र में बकाया बिल वसूली और कनेक्शन काटने का अभियान चल है। ऑपरेटर ने यह जानकारी देते हुए खाता नंबर पूछा। इस पर महिला नाराज हो गईं और फोन काट दिया। कुछ ही देर बाद वही महिला एक अन्य व्यक्ति के साथ उपकेंद्र पहुंची और ड्यूटी पर तैनात परिचालक अनूप कुमार से गाली-गलौज करने लगी। कर्मचारियों का आरोप है कि महिला ने नियंत्रण कक्ष में रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और उपकेंद्र में आग लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed