{"_id":"0b47259a0bf4eb9075eda2b0204ddeee","slug":"without-permission-new-year-celebration-will-be-punishable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो नया साल मनाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो नया साल मनाने पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Dec 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल, क्लब, वाटर पार्क, रिसॉर्ट्स, सार्वजनिक पार्क और आवासीय कॉलोनियों में क्रिसमस व नववर्ष पर होने वाले छोटे-बडे़ किसी भी आयोजन के लिए पहले प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए संचालकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। मनोरंजन कर प्रभारी व एडीएम ट्रांस गोमती अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर ये कदम उठाया गया है।
कॉलोनियों एवं अन्य स्थानों पर होने वाले मनोरंजन कार्यक्रम के आयोजकों व आयोजन स्थल के स्वामियों को चेताया गया है कि किसी भी तरह का कार्यक्रम बगैर अनुमति न कराया जाए। ऐसे किसी भी मनोरंजक कार्यक्रम से पूर्व जिला प्रशासन से इसकी पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बिना अनुमति आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम का संचालन धारा-5 के उल्लंघन के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए कड़ी कार्रवाई होगी।