{"_id":"16b3c2efd2e8d25748faef951486561d","slug":"without-noc-setu-nigam-constructs-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने सेतु निगम को लगाई फटकार, रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने सेतु निगम को लगाई फटकार, रोका काम
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिले बिना माल एवेन्यु रेलवे क्रासिंग पर पुल बनाने का काम शुरू करने पर सेना ने शनिवार को कड़ी नाराजगी जतायी।
विज्ञापन
छावनी परिषद अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश गुप्ता सेना की क्विक रिएक्शन टीम केसाथ निर्माण स्थल पहुंचे और पुल का काम रुकवा दिया।
शुक्रवार को रात भर में सड़क पर हुई खोदाई को वापस पाट दिया गया।
सेतु निगम ने कैंट क्षेत्र में पुल के निर्माण के लिए छावनी परिषद प्रशासन के पास एनओसी लेने के लिए पांच बार पत्र लिखे हैं। यहां से मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय को वह पत्र भेज दिए गए।
विज्ञापन
एनओसी रक्षा मंत्रालय दिल्ली से मिलती है इसलिए मध्य यूपी सब एरिया से निर्माण के लिए सेतु निगम के पत्र भेज दिए गए। रक्षा मंत्रालय से अब तक कैंट क्षेत्र में पुल के निर्माण के लिए एनओसी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
इधर सेतु निगम ने एक सप्ताह पहले छावनी परिषद प्रशासन को पत्र लिखकर तीन माह केलिए यातायात डायवर्जन की अनुमति मांगी थी। गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में रक्षा मंत्रालय की एनओसी के बिना डायवर्जन देने से साफ इंकार कर दिया गया था।
शुक्रवार को सेतु निगम ने माल एवेन्यू रेलवे क्रासिंग के पास डायवर्जन के लिए बैरियर लगा दिए। साथ ही पिलर बनाने के लिए आवश्यक साजो सामान भी वहां गिरा दिया। पुल निर्माण शुरू होने की सूचना छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी शोभा गुप्ता ने परिषद अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश गुप्ता को दी थी।
मेजर जनरल गुप्ता ने मौके पर सेना भेजने के आदेश दिए थे लेकिन देर रात तक निर्माण स्थल पर कोई नहीं पहुंचा था। इधर रात भर में सेतु निगम ने सड़क के बीचोबीच पिलर बनाने के लिए कई मीटर गहरी खोदाई कर दी।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे मेजर जनरल सुरेश गुप्ता क्विक रिएक्शन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाया। मेजर जनरल गुप्ता ने कहा कि छावनी परिषद एक स्वायत्त निकाय है, ऐसे में उसकी अनुमति केबिना निर्माण कार्य कैसे कराया गया।
आर्मी कमांडर का घर खोदेंगे क्या?
मेजर जनरल गुप्ता बिना एनओसी के निर्माण शुरू करने के मामले में इतने अधिक नाराज हुए कि उन्होंने सड़क पर ही सेतु निगम के अधिकारियों की क्लास लगा दी।
मेजर जनरल गुप्ता ने कहा कि आज आप सड़क खोद रहे हैं, कल किसी से अनुमति लिये बिना आर्मी कमांडर का घर खोद देंगे। उनकी नाराजगी के बाद सेना भर्ती मुख्यालय केसामने से उतारा गया छावनी परिषद का संकेत बोर्ड क्रेन की मदद से दोबारा लगा दिया गया।
खोदाई ने बढ़ायी मुसीबत
सेतु निगम की खोदाई के बाद सेना की मौजूदगी में गड्ढे को दोबारा भरा जा सका। इसके बाद सड़क पर मिट्टी फैल गई। बारिश के कारण मिट्टी के बीच लोगों को गुजरते हुए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।