{"_id":"5d16efa38ebc3e3cd2727150","slug":"with-monsoon-rainfall-lucknow-s-temperature-rises-to-42-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मॉनसून आने में अभी एक सप्ताह की देरी, कुछ दिन और सताएगी उमस और गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मॉनसून आने में अभी एक सप्ताह की देरी, कुछ दिन और सताएगी उमस और गर्मी
Sat, 29 Jun 2019 11:40 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गर्मी से अभी कुछ दिन प्रदेशवासियों को निजाद नहीं मिलेगी। यहां मॉनूसन आने में अभी एक सप्ताह की देरी है। इस कारण फिलहाल कुछ दिन लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली। वहीं शुक्रवार को भी तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप और लू ने लागों का हाल बेहाल कर रखा है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मॉनसून पहुंचने में देरी हो रही है। बताया गया कि फिलहाल एक सप्ताह से 10 दिन की देरी हो सकती है। 30 जून के करीब बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। इससे हवा का रुख बदल सकता है, साथ बंगाल की खाड़ी बनने वाली नम हवा उत्तर प्रदेश की ओर आएगी। ऐसा होने पर दो-तीन जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
लेकिन उससे पहले न्यूनतम पारा भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 30 डिग्री के आस-पास बना रहने की संभावना है। दिन भर तेज धूप और पछुआ के बाद शाम को उमस से परेशानी बनी रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी साफ आसमान के साथ पछुआ का जोर रहेगा। प्रदेश में कुछेक स्थानों पर धूल भरे तेज अंधड़ चलने का आंशिक असर राजधानी पर पड़ सकता है। साथ ही मौसम रविवार से करवट लेना शुरू कर सकता है।
विज्ञापन