फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wind direction will change in the capital, mercury will rise

Lucknow News: राजधानी में बदलेगा हवा का रुख, चढ़ेगा पारा

Wed, 29 Jan 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Wind direction will change in the capital, mercury will rise
लखनऊ। दिन में गुनगुनी धूप और रात में सर्दी के बीच राजधानी के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में 29 जनवरी को सक्रिय हो रहे विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से लखनऊ में दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक तीन फरवरी को सक्रिय हो रहे दूसरे विक्षोभ का पूरे प्रदेश में व्यापक असर होगा और लखनऊ में भी तीन से छह फरवरी के बीच हल्के से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को दिन का पारा 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 24.4 डिग्री और रात का तापमान बिना बदलाव के आठ डिग्री रहा।
विज्ञापन


फिर बिगड़ी लालबाग की हवा

मंगलवार को शहर के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से लालबाग की हवा फिर से लाल यानी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अलीगंज और तालकटोरा की हवा नारंगी यानी खराब श्रेणी में रही। गोमतीनगर, बीबीएयू और कुकरैल की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed