फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A confluence of tradition and faith was witnessed amidst the rain.

Lucknow News: बारिश के बीच परंपरा और आस्था का दिखा संगम

Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A confluence of tradition and faith was witnessed amidst the rain.
शिव शांति संत बाबा आसूदाराम आश्रम में शनिवार को मौजूद श्रद्धालु। स्रोत ः आयोजक
लखनऊ। राजधानी में शनिवार को भारी बारिश के बीच परंपरागत पल्लव के साथ संत आसूदाराम का 66वां निर्वाण महोत्सव संपन्न हुआ। वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत बाबा आसूदाराम आश्रम में हुए चार दिवसीय महोत्सव में देशभर से सिंधी संत, कलाकार और समाज के लोग जुटे। 50 से अधिक सिंधी गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। इस बार युवाओं की बड़ी भागीदारी आयोजन में खास चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

समापन की घोषणा आश्रम के साईं मोहन लाल और साईं हरीश लाल ने की। आश्रम के सेवादार ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि महोत्सव में देशभर के सिंधी संतों के साथ सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधि, लेखक, साहित्यकार और पत्रकार शामिल हुए। संत आसूदाराम सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार पंजवानी ने भी विभिन्न प्रांतों से आए समाज के लोगों की सहभागिता की जानकारी दी। सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खत्री ने कहा कि इस बार युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। महोत्सव में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीति को लेकर भी युवाओं के बीच चर्चा हुई। साईं मोहन लाल ने कहा कि समाज को धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहना होगा। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

महोत्सव में देशभर से सिंधी संत जुटे

रायपुर शदाणी दरबार से आए साई उदय लाल ने कहा कि संतों का जीवन मानव कल्याण और समाज में एकता का संदेश देता है। हरिद्वार के जुगत राम मिशन से आए डाॅ. स्वामी गंगा दास उदासीन ने कहा कि 1947 के विभाजन के बाद सिंधी समाज खाली हाथ आया, लेकिन मेहनत के बल पर व्यापार और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ा। अहमदाबाद के साई जगदीश लाल ने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी प्राचीन परंपराओं, तीज-त्योहारों और संतों के उत्सवों को आज भी जीवंत रखा है। अयोध्या से आए महंत गणेश दास ने युवाओं की बड़ी भागीदारी को आयोजन की खास उपलब्धि बताया। उन्होंने साईं मोहन लाल और साईं हरीश लाल को शाल ओढ़ाकर रामायण भेंट की। महोत्सव में मोहन दास लधानी, वीरेंद्र खत्री, विवेक लधानी, भगवान दास, नानक चंद लखमानी, लालचंद खटवानी, राजेश अंदानी, दर्पण लखमानी, सतेंद्र भवनानी, सतीश अठवानी, अजीत जोगी, तरुन संगवानी, अशोक चांदवानी, डा. अनिल चंदानी, संजय वलेचा, हरीश मलानी, प्रीतम वलेचा, बलदेव और चंदन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed