फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will make people familiar with the life and message of the Prophet

Lucknow News: नबी की जिंदगी और पैगाम से लोगों को कराएंगे रूबरू

Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Will make people familiar with the life and message of the Prophet
ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मौलाना खालिद रशीद
लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी के बारे में फैलाई जा रही गलतफहमियों को प्रोफेट फॉर ऑल मुहिम के जरिये दूर किया जाएगा। मुहिम का संचालन एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) करेगी।
विज्ञापन


ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि इस साल अल्लाह के रसूल सल्ल. की विलादत के 1500 साल मुकम्मल हो रहे हैं। नबी की यौमे पैदाइश 12 रबी उल अव्वल 5 सितंबर को होने की उम्मीद है। एसोसिऐशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी ने कहा कि मुहिम 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पूरे देश में चलाई जाएगी। स्कूल-काॅलेजों में सीरतुन्नबी का आयोजन होगा। 24 अगस्त से मस्जिद परिचय कार्यक्रम के तहत 3 सितंबर तक धार्मिक मुलाकातें होंगी।
विज्ञापन

31 अगस्त को नेशनल ब्लड डोनेशन के तहत देश भर में 1500 शिविर होंगे। दो सितंबर को पेपर राइटिंग प्रतियोगिता, 3 व 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर कैंपेन चलेगा। इस दौरान पोस्टर रिलीज किया गया। इस मौके पर डाॅ. अब्दुल अहद, मौलाना मोहम्मद सुफयान, मुजतबा सिद्दीकी, चांद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed