फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   wild animal killed a innocent girl in balrampur

बलरामपुरः जंगली जानवर ने घर में घुसकर मासूम को बनाया शिकार, तालाब के किनारे शव छोड़कर भागा

Fri, 25 Oct 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 25 Oct 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
wild animal killed a innocent girl in balrampur
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलरामपुर में हरैयासतघरवा थाना क्षेत्र के भुजेहरा गांव में गुरुवार रात करीब 1 बजे जंगली जानवर ने घर में घुस कर एक मासूम को अपना शिकार बना लिया। मालूम हो शुक्रवार को मृतक बच्ची की मां कुसुम ने बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे वह घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक कोई जंगली जानवर उनकी छोटी पुत्री पूजा  (एक वर्ष) को मुंह में दबोचकर भागने लगा।
विज्ञापन


आहट पाकर कुसुम चिल्लाने लगी तभी मोहल्ले के लोगों ने पालतू कुत्ते खदेड़े जिससे घर से करीब 50 मीटर दूरी पर तालाब के किनारे लाश छोड़कर भाग गया। प्रधान प्रतिनिधि फखरुद्दीन ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस और वनविभाग को सूचना दी है। इससे पहले भी जंगली जानवरों ने कई मवेशियों को शिकार बनाया जिससे गांव में काफी दहशत है।
विज्ञापन


घटना स्थल पर प्रभारी निरीक्षक हरैया राजितराम ने दलबल के साथ पहुंचकर खोजबीन कराई। क्षेत्रीय वनाधिकारी बरहवा रेंज आर के सिंह ने बताया कि जंगली जानवर लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। मृतका की मां कुसुम ने बताया कि उनके पति छोटेलाल मजदूरी करने बाहर गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed