फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife stabbed in the middle of the road, blow struck her neck

Lucknow News: पत्नी को बीच सड़क पर मारा चाकू, गर्दन पर लगा

Mon, 20 Jul 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed in the middle of the road, blow struck her neck
लखनऊ। बीबीडी इलाके में शनिवार की रात घरेलू विवाद में राजेश ने पत्नी अनोखी (20) के गले पर चाकू मार दिया। हमले में अनोखी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर लोगों ने राजेश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अनोखी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के जरवल कस्बा निवासी अनोखी की शादी गोंडा के कटरा बाजार तिवारीपुरवा वार्ड निवासी राजेश से हुई थी। माैजूदा समय में अनोखी पिता कुन्नीलाल के साथ बीबीडी इलाके में रहती हैं और घरों में काम करती हैं। कुन्नीलाल के अनुसार, राजेश जालंधर में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले लाैटा है। राजेश के बेरोजगार होने के कारण मायके वाले अनोखी को उसके साथ भेजने के लिए तैयार नहीं थे। शनिवार की रात काम से लाैट रही अनोखी को राजेश ने रोककर झगड़ा किया। विवाद बढ़ने पर राजेश ने चाकू से हमला कर दिया। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पिता कुन्नीलाल की तहरीर पर राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed