{"_id":"5d5819728ebc3e89f3383091","slug":"wife-of-deputy-cmo-posted-in-balrampur-died-due-to-swine-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में तैनात डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पत्नी की स्वाइन फ्लू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में तैनात डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पत्नी की स्वाइन फ्लू से मौत
Sat, 17 Aug 2019 08:46 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर जिले में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ की पत्नी नूरनिशा (55) की स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने पर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मियों ने शनिवार को शोकसभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ अपनी पत्नी नूरनिशा के साथ बलरामपुर में रहते थे। गत 11 अगस्त को नूरनिशा की तबियत खराब होने पर इलाज के लिए लखनऊ गई थीं। वहीं पर उनकी तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ स्थित सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में वायरस एच-1 एन-1 (स्वाइन फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि हुई।
16 अगस्त की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉ. कमाल अशरफ जनपद पश्चिमी पंचारण बिहार के मूल निवासी है। परिवारीजन लखनऊ से शव लेकर बिहार चले गए हैं। नूरनिशा की मौत पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।