फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife hanged herself and husband jumped in front of the train

Lucknow News: पत्नी ने लगाई फांसी तो ट्रेन के आगे कूदा पति

Fri, 25 Oct 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself and husband jumped in front of the train
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दंपती की मौत के बाद अनाथ हुए बच्चे। - फोटो : संवाद
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दंपती ने खुदकुशी कर ली। पत्नी ने पहले फांसी लगाई। उसे फंदे से लटकता देख पति ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का दावा है कि पति के नशा करने के चलते पत्नी से कहासुनी होती थी। इसी वजह से यह घटना हुई। पुलिस घटना के बारे में लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गांव की रहने वाली बउवा (28) और अनिल पासवान (30) ने 13 साल पहले प्रेम विवाह किया था। अनिल मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब दो बजे बउवा का शव घर के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह देख परिजन दंग रह गए। बृहस्पतिवार सुबह 7.15 बजे महिला के पति अनिल का शव मुबारकपुर गांव के रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 12.7 के निकट क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक अनिल के भाई पवन ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। अनिल की दो बेटियां नित्या (5) और अंशिका (2) हैं। कोतवाली प्रभारी का दावा है कि पति नशे का आदी थी। इसी वजह से पहले पत्नी ने खुदकुशी की और बाद में पति ट्रेन के आगे कूद गया। सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दंपती ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्तों में कैसे आई खटास...
पुलिस भले ही दावा कर रही हो कि आपसी विवाद के चलते दोनों ने खुदकुशी की है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अचानक दोनों के रिश्तों में खटास कैसे आ गई। 13 साल पहले दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। दो बच्चे भी हुए। सबकुछ अच्छा चल रहा था।

फिर इतने साल बाद क्यों ऐसी नौबत आई। इस संबंध में पुलिस से भी कोई शिकायत नहीं की गई। ऐसे में पुलिस आसपास व घर के लोगों से इन बिंदुओं पर भी पड़ताल कर घटना का सच जानने का प्रयास कर रही है।



पति की मौत से और गमगीन हो गया माहौल
रात में महिला बउवा फंदे पर लटक गई। परिजन गमगीन थे। पति भी घर पर मौजूद था। अचानक पति घर से गायब हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। सुबह पति अनिल का शव रेल ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। ऐसे में परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। घटना के बाद नाते-रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed