{"_id":"f991df82f816f3eb5da2ef7409b1400a","slug":"wi-fi-facility-to-be-provide-on-bus-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े शहरों के बस स्टेशन होंगे वाई-फाई से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े शहरों के बस स्टेशन होंगे वाई-फाई से लैस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल और परिवहन निगम ने इस सिलसिले में कार्यवाही शुरू कर दी है। उम्मीद है कि परिवहन निगम को बस अड्डे वाई-फाई करने के लिए पास से एक धेला खर्च करना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
निगम ने लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर, झांसी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद एवं अन्य महत्वपूर्ण बस अड्डे पर वाई-फाई की सुविधा देने का प्रस्ताव बीएसएनएल के महाप्रबंधक (डब्ल्यूएलएल) नीरज वर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में नीरज वर्मा एवं विनीत सेठ प्रधान प्रबंधक परिवहन निगम ने संयुक्त रूप से वाई-फाई सुविधा देने की रूपरेखा तय की है।
दरअसल भारत सरकार ने जनता को निशुल्क इंटरनेट मुहैया कराने के लिए बस अड्डे, बड़े स्कूल एवं संस्थाओं को वाई-फाई से लैस करने का फैसला लिया है।
परिवहन निगम भी इस योजना के तहत बस अड्डे को वाई-फाई से लैस करने जा रहा है। इस कार्य के लिए लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह को समन्वयक नियुक्त किया जो नीरज वर्मा एवं प्रदेश के क्षेत्रीय प्रबंधकों से तालमेल करके वाई-फाई स्थापित कराने की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
इस पर लखनऊ रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह कहते हैं कि भारत सरकार की योजना से बस अड्डों पर यात्रियों को फ्री इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने की तैयारी चल रही है।
दो महीने के भीतर यह सुविधा मिलने लगेगी। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से बस अड्डे पर लगने वाले वाई-फाई की रिपोर्ट मांगी गई है।