फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Why the building collapsed, report awaited even after a month

Lucknow News: बिल्डिंग क्यों ढही, एक माह बाद भी रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 14 Oct 2024 05:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Why the building collapsed, report awaited even after a month
लखनऊ। सात सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला कामर्शियल बिल्डिंग अचानक क्यों ढही? इसकी असली वजह सामने आने में अभी और वक्त लगेगा। हालांकि, वजह तलाशने के लिए चार जांच समितियां बनीं। इसमें दो की रिपोर्ट आ चुकी है, मगर निष्कर्ष नहीं निकला। अब जिन दो जांच समितियों की रिपोर्ट आनी बाकी है उसी से यह पता चलना है कि असली वजह क्या थी।
विज्ञापन


बिना आंधी, तूफान और भूकंप के तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए मंडलायुक्त के निर्देश पर आठ सितंबर सबसे पहले पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता भवन सीपी गुप्ता व अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह ने मौके पर जांच की। इसकी रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें बताया गया था कि बिल्डिंग के बीम कमजोर थे, ऊंचाई अधिक थी और चौड़ाई कम। आगे की ओर जो निर्माण बाद में किया गया, उसमें बीम कालम (फ्रेम स्ट्रक्चर) बनाकर अतिरिक्त निर्माण किया गया। आठ सितंबर को शासन ने उच्चस्तरीत जांच समिति बना दी थी।
विज्ञापन


इसमें सचिव गृह संजीव गुप्ता को अध्यक्ष और आवास आयुक्त व सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बलकार सिंह व मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी मध्य क्षेत्र विजय कनौजिया को सदस्य बनाया गया। आठ सितंबर को टीम ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन समिति की रिपोर्ट एक महीने बाद भी अभी नहीं आई है। समिति अभी तक एलडीए के ही दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसमें कई खामियां भी मिली हैं और अफसरों की गर्दन फंस रही है। शासन की समिति गठित होने के बाद 10 सितंबर को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रारंभिक जांच को लेकर एक समिति अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बनाई थी। इसमें मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, अधिशासी अभियंता अजय गोयल, उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह सदस्य व उप सचिव माधवेश कुमार को सदस्य व संयोजक बनाया गया था। इस समिति ने जांच कर रिपोर्ट दो दिन बाद भेजी दी, मगर अब बिल्डिंग क्यों ढही यह वजह अब तक साफ नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन की उच्चस्तरीय टीम गठित होने के बाद एलडीए ने जांच को लेकर गुजरात फोरेंसिक विश्वविद्यालय से टीम बुलाई। टीम ने दो दिन तक यहां पर रहकर जांच की। कालम-बीम के अलावा ईंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री देखी थी। आसपास की बिल्डिंग को भी देखा। टीम के निर्देश पर एलडीए की ओर से बिल्डिंग की बीम और कालम सहित अन्य निर्माण सामग्री के नमूने भी जांच के लिए वहां करीब 10 दिन पहले पहले भेजे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि शासन की समिति भी गुजरात फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जब उसकी रिपोर्ट मिलेगी, तब वह अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed