फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Whole education department is corruption says Congress.

यूपी का पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में, सत्ता के संरक्षण में चल रहा खेल: कांग्रेस

Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Whole education department is corruption says Congress.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं। अब शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला सामने आया है। यह सैकड़ों करोड़ का घोटाला है।

विज्ञापन


श्रावस्ती में 6 फर्जी शिक्षक मिले हैं, जो वेतन ले रहे थे। ललितपुर में 12 फर्जी उर्दू शिक्षकों का नाम आया है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोना ने कहा कि सत्ता संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। एक तरफ अभी 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला सामने आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अनामिका शुक्ला का मामला सामने आया था। एक नाम पर कैसे दो दर्जन से अधिक जगह से वेतन लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है। इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि इस महाघोटाले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज के निगरानी में कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed