{"_id":"5ee1cd74ec834416d760a402","slug":"whole-education-department-is-corruption-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में, सत्ता के संरक्षण में चल रहा खेल: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में, सत्ता के संरक्षण में चल रहा खेल: कांग्रेस
Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी में सत्ताधारी दल के लोग शामिल हैं। अब शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षक वेतन महाघोटाला सामने आया है। यह सैकड़ों करोड़ का घोटाला है।
विज्ञापन
श्रावस्ती में 6 फर्जी शिक्षक मिले हैं, जो वेतन ले रहे थे। ललितपुर में 12 फर्जी उर्दू शिक्षकों का नाम आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोना ने कहा कि सत्ता संरक्षण में पूरा शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा हुआ है। एक तरफ अभी 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला सामने आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अनामिका शुक्ला का मामला सामने आया था। एक नाम पर कैसे दो दर्जन से अधिक जगह से वेतन लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में डकैतों का गिरोह चल रहा है। इस गिरोह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि इस महाघोटाले की न्यायिक जांच उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय के जज के निगरानी में कराई जाए।
विज्ञापन