फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Where did the leopard disappear: neither the forest workers nor the third eye saw it

कहां गुम हो गया तेंदुआ: न वनकर्मियों को नजर आया, न तीसरी आंख को

Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Where did the leopard disappear: neither the forest workers nor the third eye saw it
तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।
लखनऊ। राजधानी के अति सुरक्षित कहे जाने वाले कैंट इलाके में तीन दिन पहले देखा गया तेंदुआ अब लापता हो गया है। इलाके में चार स्थानों पर लगाए गए हाईटेक कैमरों में तेंदुए की कोई तस्वीर कैद नहीं हो सकी है। लगातार गश्त कर रही वनकर्मियों की तीन टीमों को उसके नए पगचिह्न भी नहीं मिल रहे। इस स्थिति ने क्षेत्र के लोगों के साथ ही वनकर्मियों को असमंजस में डाल दिया है।
विज्ञापन

कैंट इलाके में स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान की इक्षुपुरी कॉलोनी के सामने तीन दिन पहले भोर में कुछ लोगाें ने सड़क पार करते हुए तेंदुए को देखा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद से ही इक्षुपुरी कॉलोनी समेत आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार को इलाके में वन विभाग की टीम को वन्य जीव के पगचिह्न भी मिले थे। इसके बाद वन विभाग ने कैंट इलाके के चार संभावित स्थानों पर तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए चार मोशन सेंसर नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। वन विभाग की तीन टीमें लगातार गश्त भी कर रही हैं, मगर रविवार के बाद से तेंदुए का कुछ पता नहीं है। तेंदुए का शिकार बने किसी जानवर के अवशेष भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वन विभाग के अधिकारी अब ये बताने की स्थिति में नहीं है कि तेंदुआ इलाके में है या कहीं और चला गया। फिलहाल इक्षुपुरी कॉलोनी के लोगों के साथ उधर से गुजरने वाले लोगों में दहशत बरकरार है। कॉलोनी के लोग मंगलवार की सुबह और शाम को भी टहलने नहीं निकले।

Iकैंट क्षेत्र में देखे गए वन्यजीव के पहले दिन के बाद क्षेत्र में कहीं भी पगचिह्न नहीं मिले हैं। तीन टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले दिन जो पगचिह्न मिले हैं, उससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह तेंदुए का है या फिशिंग कैट का। कोई नया पगचिह्न न मिलने से यह कहना भी मुश्किल है कि संबंधित वन्यजीव कैंट क्षेत्र में है या कहीं और चला गया है।I

I- शितांशु पांडेय, डीएफओ, अवध वन प्रभागI

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

तेंदुआ से सतर्कता के लिए गश्त करते वनकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article