{"_id":"683a08714faf2b7e7909ed8f","slug":"when-the-bodies-of-the-couple-and-granddaughter-reached-home-there-was-a-lot-of-weeping-and-wailing-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1228707-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर पहुंचे दंपती व पौत्री के शव तो मचा रोना-पीटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर पहुंचे दंपती व पौत्री के शव तो मचा रोना-पीटना
विज्ञापन
घर पहुंचे दंपती व पौत्री के शव तो मचा रोना-पीटना
लखनऊ। उन्नाव के बांगरमऊ में अकबरपुर गांव के पास सड़क हादसे में कार सवार दंपती और पांच साल की पौत्री की मौत के मामले में शुक्रवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कृष्णानगर के प्रतापनगर कॉलोनी स्थित घर में शवों के पहुंचते ही कोहराम मच गया।
पिता सुखदेव प्रभाकर (63), मां अंजूबाला (60) और पांच साल की बेटी मान्या का शव देखकर गौरव की चीख निकल गई। रिश्तेदारों और कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। गौरव के भाई विदेश में रहते हैं, जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके लखनऊ आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि सुखदेव पत्नी, पौत्री और उनके स्टूडियो में काम करने वाले रामचेला (45) के साथ कार से मियागंज कस्बा गए थे। लौटते समय अकबरपुर गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से तीनों की मौत हो गई थी। रामचेला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।