फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When stopped by the police, the car drove at a speed of 100 km/h, arrested

Lucknow News: पुलिस ने रोका तो 100 की रफ्तार से दौड़ाई कार,गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 05:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
When stopped by the police, the car drove at a speed of 100 km/h, arrested
लखनऊ। डीएम आवास के पास सोमवार देर रात बिना नंबर की कार में युवक को शराब पीने पर दरोगा ने टोका तो वह 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो उसने अटल चौराहा, मुख्यमंत्री आवास चौराहे पर बैरियर तोड़ दिए। डीजीपी आवास मोड़ के पास टायर फटने से कार रुक गई, तब हजरतगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



सोमवार देर रात हजरतगंज पुलिस डीएम आवास स्थित वाल्मीकि मार्ग स्थित मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस को कार में युवक बैठकर बीयर पीता दिखा। दरोगा अंकित कुमार ने उसे रोका तो उसने कार भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा करते हुए सभी चौकी, पिकेट और पॉलीगान को अलर्ट किया। तभी कार सवार ने अटल चौराहा, मुख्यमंत्री आवास चौराहे पर लगे बैरियर तोड़ते हुए 1090 की तरफ 100 की रफ्तार में कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन






दरोगा अमित कुमार, अमित सिंह, विवेक शर्मा, सिपाही कुशल व संतोष, आरोपी की कार का पीछा कर रहे थे। जियामऊ के सामने डीजीपी आवास मोड़ के पास टायर फटने से कार रोक दी। तभी पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सरोजनीनगर हिंदनगर निवासी अमिश अफसर बताया। पुलिस ने कार के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पर दरोगा अंकित कुमार ने केस दर्ज कराया है। आरोपी के पिता अफसर हुसैन ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed