फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   when smriti irani asked how you feel cooking on gas stove

जब स्मृति ईरानी ने पूछा, गैस पर खाना बनाकर कैसा लगता है

Sat, 09 Feb 2019 08:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
when smriti irani asked how you feel cooking on gas stove
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मृति ईरानी से बात करती महिला - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव की सियासी आहट के बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की। उन्होंने पूछा कि उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा मिलने के बाद अब घर का खाना बनाने में कैसा महसूस होता है। इस पर महिलाओं का जवाब था कि अब जल्द भोजन बन जाता है। साथ ही चूल्हे के धुएं की समस्या से राहत मिल गई है। इस दौरान फुरसतगंज क्षेत्र के तेंदुआ गांव की रहने वाली शबीना से स्मृति ईरानी ने बात की और कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आने पर वह शबीना के घर जाकर उनके हाथ से बनाई चाय जरूर पीएंगी। स्मृति ईरानी के इस वायदे से शबीना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


अमेठी जिले के फुरसतगंज क्षेत्र के पीढ़ी गांव में उज्जवला स्वाभिमान उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें उज्जवला योजना की महिला लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए स्मृति ईरानी ने बात की। तेंदुआ की रहने वाली शबीना और फत्तेपुर मोहइया की ज्ञानवती और पूरे रिवई की रामरती से गैस चूल्हा मिलने की जानकारी ली। शबीना से स्मृति ईरानी ने कहा कि अबकी बार आऊंगी तो तुम्हारे हाथ से चाय पीएंगे। इस पर शबीना ने कहा कि आप आइये मैं अपने हाथों से चाय पिलाऊंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता भवानीदत्त दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्जवला के माध्यम से सभी गरीब परिवारों को गैस चूल्हा नि:शुल्क बांटा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमेठी दुर्गेश तिवारी, एसके तिवारी, सत्यम तिवारी, राहुल, दिनेश मौर्या, सतेंद्र मौर्या, विनोद त्रिपाठी, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन


 जायस कस्बे में भी उज्जवला स्वाभिमान उत्सव कार्यक्रम हुआ। जायस की नूरजहां ने बताया कि वह बीस वर्षों से लकड़ी व चूल्हे पर खाना बनाती रहीं, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से गैस चूल्हा प्राप्त हुआ। स्मृति ईरानी ने छतोह में सीमा, मालती, कुंता से भी बात की। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, खुर्शीद अहमद खां, मंजीत सोनकर, रोमिल जैन, संजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानी योजना की हकीकत

कस्बे में शनिवार को उज्ज्वला स्वाभिमान उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मौजूद महिला लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे संपर्क कर योजना की हकीकत जानने का प्रयास किया। क्षेत्र में उज्ज्वला योजना के तहत लगभग तीन हजार नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए। मौजूद महिलाओं ने मोदी सरकार व स्मृति ईरानी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी, सलोन मंडल अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल, सुधीर रस्तोगी, ईशान अग्निहोत्री, कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय, शंभू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed