{"_id":"67ca07bc32e6c3eed20b5832","slug":"when-he-was-reprimanded-the-police-arrived-to-investigate-after-two-weeks-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1106203-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फटकार पड़ी तो दो हफ्ते बाद जांच करने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फटकार पड़ी तो दो हफ्ते बाद जांच करने पहुंची पुलिस
Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
फटकार पड़ी तो दो हफ्ते बाद जांच करने पहुंची पुलिस
लखनऊ। निराला नगर में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर कुंवर इंद्रजीत सिंह के पौत्र यशवंत के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में अफसरों की फटकार पड़ने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस हरकत में आई। वारदात के दो हफ्ते बाद हसनगंज थाने की पुलिस क्राइम टीम के साथ पीड़ित के घर गई। इस दौरान काफी देर तक छानबीन की गई। पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को यशवंत परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी थी। पीड़ित ने चौकी प्रभारी से शिकायत की थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। इसके बाद यशवंत की पत्नी डॉ. ज्योतिका ने ई एफआईआर कराई थी। मीडिया में खबर छपने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर मातहतों को फटकार लगाई। इस मामले में दरोगा जेके भदौरिया और अन्य पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।