फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When he honked to ask for way, the goons in SUV beat up the BSNL assistant manager

Lucknow News: रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया तो एसयूवी सवार दबंगों ने बीएसएनएल के सहायक प्रबंधक को पीटा

Mon, 30 Jun 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
When he honked to ask for way, the goons in SUV beat up the BSNL assistant manager
लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार सुबह कार का हॉर्न बजाकर रास्ता मांगने पर एसयूवी सवार दबंगों ने विराजखंड निवासी बीएसएनएल के सहायक प्रबंधक अभिषेक वर्मा को कई थप्पड़ मार दिए। मामले में पुलिस ने मारपीट और धमकी की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अभिषेक वर्मा के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे कार से वह हजरतगंज स्थित दफ्तर जा रहे थे। तभी हनीमैन चौराहे से आगे बढ़ने पर जाम लग गया। ऐसे में उन्होंने अपनी कार के आगे खड़ी एसयूवी से हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन एसयूवी सवार दबंगों ने अनसुनी कर दी। अभिषेक किसी तरह से वहां से निकल गए। उनका आरोप है कि वह दो सौ मीटर आगे ज्यूडिशियल ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे थे कि एसयूवी सवार दबंगों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उनकी कार का शीशा पीटने लगे। अभिषेक ने जब कार से उतरकर विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कई थप्पड़ मार दिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed