{"_id":"6713f1f9625b924db704ee6e","slug":"when-dm-gave-the-order-lalji-got-relief-shravasti-news-c-104-1-srv1004-107359-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएम ने दिया आदेश तो लालजी को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएम ने दिया आदेश तो लालजी को मिली राहत
Sat, 19 Oct 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
इकौना तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनते श्रावस्ती विधायक। संवाद
समाधान दिवस में आए 103 मामले में से 11 का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कहीं विधायक तो कहीं अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुना। इस दौरान समाधान दिवस में आए 103 मामले में से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इकौना तहसील में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने लोगों की फरियाद सुना। यहां 51 के सापेक्ष तीन मामले का निस्तारण हुआ। जमुनहा में डीएम अजय कुमार द्विवेदी से महरू मुर्तिहा निवासी लालजी ने गांव में हुए तालाब पट्टे की नीलामी निरस्त कर दोबारा नीलामी कराने की मांग की तो डीएम ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
चहलवा निवासी रामराजी ने डीएम को बताया कि उसे नौ यूनिट गल्ला मिल रहा था जिसे घटाकर छह कर दिया गया है। इस पर डीएम ने एआरओ भिनगा को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि दो यूनिट की वृद्धि कर दी गई है। पूरे प्रसाद निवासी लक्ष्मी देवी ने नया पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी शिकायत पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक भिनगा को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यहां 25 के सापेक्ष मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
भिनगा में 27 के सापेक्ष पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। यहां बदलपुर निवासी नान्हूराम वर्मा ने गाटा संख्या 217 पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करने, इटवरिया निवासी रक्षाराम ने अपने रिश्तेदार पवन की इटवरिया चौराहे पर दुकान की बिजली काटने, उपकेंद्र पर बिल न जमा करने व भिनगा देहात के अनिल कुमार ने आवास निर्माण में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जबकि जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात स्वर्णलता के पति ज्ञान प्रकाश ने पत्नी का स्थानांतरण निरस्त कराने की मांग की।