{"_id":"6b0740d4e67f692de50f0bcd","slug":"westerlies-weaken-air-quality-deteriorates-lucknow-news-c-13-lko1070-2025163-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुस्त हुई पछुआ, बिगड़ी हवा की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुस्त हुई पछुआ, बिगड़ी हवा की सेहत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने से सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल एक सप्ताह तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। वहीं, पछुआ के तेवर सुस्त पड़ने से हवा की सेहत बिगड़ गई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ की गति कम होने से फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई। गोमतीनगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर हवा नारंगी रंग की श्रेणी में रही, जो सेहत के लिए खराब मानी जाती है। सिर्फ कुकरैल में एक्यूआई हरे रंग की श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
एक्यूआई का हाल
गोमतीनगर- 228 - ऑरेंज- खराब
अलीगंज- 230 - ऑरेंज- खराब
लालबाग- 232 - ऑरेंज- खराब
तालकटोरा- 226 - ऑरेंज- खराब
बीबीएयू- 124 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 95 - हरा- अच्छा
