फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Were selling expired tomato puree and vinegar

Lucknow News: बेच रहे थे एक्सपायरी टोमेटो प्यूरी व विनेगर

Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Were selling expired tomato puree and vinegar
जांच करती खाद्य विभाग की टीम।
लखनऊ। शहर में अगर आप कहीं चाऊमीन, बर्गर खा रहे हैं तो सावधान रहें। इसमें इस्तेमाल होने वाले ग्रीन चिली सॉस, सॉस (फ्रेशको ब्रांड), नूडल्स, सोया सॉस व मैदा सबकुछ आपको मिलावटी तो मिलेगा ही। साथ में एक्सपायरी भी खा जाएंगे कुछ पता नहीं चलेगा। इसके नतीजे बाद में भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिलावट की शिकायत पर दो जगह हुई छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है। प्रशासन ने पाया कि सॉस, ग्रीन चिली सॉस एक्सपायरी रूप में बेचा जा रहा था। जांच टीम ने छह सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरावन कलां पर संचालित मेसर्स साहू फूड्स में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में टीम ने छापेमारी की। यहां मालिक संजय साहू अलग-अलग प्रकार के सॉस व नूडल्स की बिक्री करते मिला। इसमें मिलावट का संदेह होने पर कंटीनेंटल सॉस, ग्रीन चिली सॉस, कंटीनेंटल सॉस (फ्रेशको ब्रांड), नूडल्स, सोया सॉस व मैदा सहित कुल छह नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही ग्रीन चिली सॉस, 3700 किलोग्राम सॉस व अन्य सामग्री सील कर दी गई। 11,000 रुपये की टोमेटो प्यूरी व विनेगर जो एक्सपायरी मिला उसे नष्ट करवा दिया है। उधर, सीतापुर रोड अलीगंज स्थित गौरव ट्रेडर्स के यहां भी टीम ने छापेमारी की जहां कांटीनेंटल सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस के तीन नमूने मिलावट के संदेह सील किए गए।




दोनों जगह बंद कराया गया कारोबार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों जगह छापेमारी में नौ नमूने लिए गए हैं। यहां तत्काल प्रभाव से कारोबार भी बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed