फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wedding planner fraud for second marriage in lucknow

अंतरंग तस्वीरों से खुला फ्रॉड वेडिंग प्लानर का राज, झांसा देकर की दूसरी शादी

Mon, 15 Jan 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Jan 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
wedding planner fraud for second marriage in lucknow
अभिषेक व पिंकी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

एसटीएफ के हत्थे चढ़े जालसाज वेडिंग प्लानर अभिषेक शर्मा ने मध्यप्रदेश की युवती पिंकी सेन को झांसा देकर दूसरी शादी की थी। युवती ने शुक्रवार को महिला थाने में जालसाजी व दहेज प्रताड़ना की तहरीर देकर बताया कि जालसाज ने लखनऊ बीकेटी स्थित दुर्गा मंदिर में चंद लोगों की मौजूदगी में उससे शादी की थी।

विज्ञापन


तहसील में शादी को रजिस्टर्ड कराया और बाद में कोर्ट में तलाकनामा दाखिल कर दिया। एसओ महिला थाना शारदा चौधरी ने बताया किया जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसओ के मुताबिक, पिंकी ने बताया कि 2012 में वेडिंग प्लानर अभिषेक शर्मा से मुलाकात हुई।
विज्ञापन


अभिषेक निलमथा की दुर्गापुरी कॉलोनी का रहने वाला है। वह भोपाल में एक धारावाहिक निर्माण के सिलसिले में गया था। काफी दिनों तक वह उसकी यूनिट का हिस्सा रही। इस दौरान अभिषेक ने उससे दोस्ती गांठ ली और एक दिन शादी का प्रस्ताव रखा। पिंकी के परिवारीजन मान गए तो 10 फरवरी 2013 में बीकेटी स्थित दुर्गा मंदिर में शादी की रस्में पूरी र्हुइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सितंबर 2013 को तहसील में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। शादी के बाद जानकीपुरम के सहारा ग्रेस में किराए का मकान लेकर रहने लगे। यहां पिंकी की मुलाकात एक महिला से हुई। अभिषेक ने उक्त महिला को अपनी भाभी बताया।

मॉल के सौदे के नाम पर घर में रखा महिला को

wedding planner fraud for second marriage in lucknow
अभिषेक व पिंकी के विवाह की रजिस्ट्रेशन कॉपी - फोटो : amar ujala

अभिषेक ने बताया था कि भाई की मौत के बाद बच्चों व भाभी की जिम्मेदारी उस पर ही है। पिंकी को जब पता चला कि उक्त महिला अभिषेक की पहली पत्नी है तो दोनों में मारपीट व झगड़े शुरू हो गए। इसके बाद अभिषेक पिंकी को लेकर गोमतीनगर के विवेक खंड रहने चले गया। 
 

पुलिस के मुताबिक, एक दिन गोमतीनगर के घर में अंजान महिला आकर रहने लगी तो पिंकी ने आपत्ति की। इस पर अभिषेक ने कहा कि उक्त महिला के बदौलत हरियाणा में मॉल का सौदा हो रहा है। इसकी आड़ में वह महिला मित्र के साथ अन्य जिलों में टूर पर जाने लगा।

पिंकी ने एक दिन जब उसका मोबाइल चेक किया तो दोनों की अंतरंग तस्वीरें मिलीं। जब इसके बारे में पूछा तो उसने पिटाई की और फरवरी 2014 को घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने भोपाल के कोर्ट में खर्चा व घरेलू हिंसा का केस दायर किया। जिसकी सुनवाई चल रही है। पिंकी के मुताबिक, पिछले साल अभिषेक ने भी लखनऊ के पारिवारिक न्यायालय में तलाक का केस दायर किया है।

पुलिस के मुताबिक, पिंकी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभिषेक ने पहली कंपनी वेडिंग ड्रीम्स प्लानर के नाम से बनाई। इसमें खुद 50 प्रतिशत का हिस्सेदारी लेकर डायरेक्टर बना। जबकि पिंकी को 35 व एक अन्य सहयोगी को 15 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया।

एसटीएफ ने दबोचा था जालसाज को 

wedding planner fraud for second marriage in lucknow
डेमो
लेकिन खाते का संचालन अपने पास ही रखा। कुछ दिनों तक काम करने के बाद खाते से सारी रकम निकाल ली और कंपनी बंद कर दी। इसके बारेे में पिंकी ने पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी और नोएडा चला गया। उसकी तलाश करते हुए पिंकी नोएडा पहुंची तो पुलिस ने कोई मदद नहीं की। 

जालसाज अभिषेक ने वेडिंग एमिगोज़ नाम से वेडिंग प्लानर कंपनी बनाई थी। इसके अलावा वह खुद को फिल्म निर्देशक व कई कंपनियों का सीईओ भी बताता था। उसका मुख्य काम वेडिंग प्लानर के तौर पर था लेकिन उसने आज तक एक भी शादी नहीं कराई।

गाजियाबाद के इंद्रापुरम निवासी नितिन शर्मा ने वेडिंग एमिगोज़ नाम की उसकी वेबसाइट में अच्छा पैकेज देखकर संपर्क किया। नितिन को बहन की शादी करनी थी। अभिषेक ने नितिन से दो लाख रुपये नकद व आठ लाख बैंक खाते में ऑनलाइन जमा करा लिए और गायब हो गया।

नितिन ने किसी तरह बहन की शादी की और अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 28 दिसम्बर को पता चला कि शातिर अभिषेक मर्सिडीज कार से किसी से मिलने लखनऊ आ रहा है। गोमतीनगर के शहीद पथ पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया थ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed